लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मटरिया के सामने पीली पट्टी के अंदर पार्किंग लेन में खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से घुस गई। हादसे में पिता व दो पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र कार से गाजियाबाद से गया बिहार जा रहे थे। स्वजन को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।

गाजियाबाद निवासी 50 वर्षीय संजय निवासी राहुल बिहार बहरामपुर गाजियाबाद अपने दो पुत्र 35 वर्षीय गौरव व 30 वर्षीय सौरभ के साथ स्कॉर्पियो से आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए गया बिहार जा रहे थे। तभी रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे मटरिया के सामने एक्सप्रेसवे पर किनारे पीली पट्टी में खड़े कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। जिससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपीडा और पुलिस टीम ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल लखनऊ पहुंचाया। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे किया। जिसमे जेवर, नकदी, व अन्य उपहार रखे मिले। सभी के किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जाने की आशंका है। मोहान चौकी इंचार्ज अनिल कुमार साहू ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है।

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी आर के चंदेल ने बताया कि कंटेनर पीली पट्टी में खड़ा कर चालक दैनिक क्रिया करने लगा था तभी पीछे से कार घुस गई। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है। कंटेनर में क्या लदा है खोल कर नहीं देखा गया है। कार चालक को झपकी लगने से हादसे का अनुमान लगाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000