प्रेम प्रसंग में लड़की भगा कर ले गया युवक; हंगामे में भाजपा विधायक के भाई की हत्या, दरोगा बोला मेरी गलती है ‘मुझे मार लो

यूपी। पीलीभीत में शनिवार की रात प्रेम प्रसंग में एक युवक लड़की को भगा कर ले गया, इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि इस बवाल में पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के भाई की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप था कि शिकायत के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची और पुलिस की लापरवाही की वजह से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया।

जिससे एक वृद्ध की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना के बाद अब एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गांव में भीड़ के बीच खड़ा होकर कह रहा है कि जो होना था, वह हो गया। यह दोष मेरा है कि मुझे मौके पर आना चाहिए था लेकिन मैं नहीं आ पाया। आपलोग मुझे माफ कर दो, मैं देर से आया, मेरी गलती है। आप लोग चाहो तो मुझे मार लो।

शनिवार को हुआ था विवाद…

दरअसल एक दिन पहले पीलीभीत के बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के भाई फूलचंद की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सुबह से झगड़ा करने पर आमादा थे। विधायक के परिवार वाले लगातार थाने जा रहे थे लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। इस लापरवाही के चलते देर शाम आरोपियों ने विधायक के चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। अब दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है और मुख्य आरोपी सहित दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। परिजनों ने बताया गया है कि सुबह शिकायत करने थाने पहुंचने पर दरोगा ने कहा ऐसे तो लड़ाई होती रहती है।

लड़की भगा कर ले गया युवक, मच गया हंगामा…

पीलीभीत में किशोरी को जबरन घर से ले जाने को लेकर शनिवार को जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई लड़की के दादा फूलचंद की मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों पर भी धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाद के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी फूलचंद की पौत्री को एक माह पूर्व पड़ोस के रहने वाले महेंद्र का फुफेरा भाई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसका मामला थाने में दर्ज था। इसी को लेकर दोनो ओर से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को किशोरी घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान दोनो पक्षों में विवाद हो गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000