बिजली विभाग के आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों के समायोजन में की गई अनियमितता के खिलाफ आज आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते रहे कर्मचारी

प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जेम पोर्टल, श्रम प्रावधान एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के दिशा निर्देशों की विपरीत वरिष्ठता क्रम को दरकिनार कर किए गए समायोजन, विद्युत कार्य के लिए सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराए जाने, समायोजन में की गई अनियमितता एवं गड़बड़ियो के साथ किए गए समायोजन को रद्द करने आदि अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी आज आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन करते रहे।

इस बीच सहायक श्रमायुक्त प्रतापगढ़ द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपने पत्र दिनांकित 11 नवंबर, 2024 के माध्यम से संविदाकार फर्म जिम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रतापगढ़ को नोटिस भेज कर दिनांक- 18 नवंबर, 2024 को वांछित अभिलेखों के साथ वार्ता में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता को एक अलग पत्र से यह भी निर्देशित किया गया है कि संविदाकार फर्म के साथ स्वयं वार्ता में अभिलेखों के साथ उपस्थित हो।

सहायक श्रम आयुक्त ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ को नोटिस की प्रतिलिपि भेजते हुए वार्ता में अभिलेखों के साथ उपस्थित होने साथ ही वार्ता तक आंदोलन स्थगित करने के लिए लिखा है। जिसके दृष्टिगत संगठन द्वारा वार्ता तक के लिए आंदोलन इस शर्त के साथ स्थगित किया गया है कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो बिना किसी पूर्व नोटिस के संगठन पुनः आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र होगा। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए और इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि अधिकारी एवं फर्म दोनों ही मनमानी पर उतारू है।

जेम पोर्टल, श्रम अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। यही नहीं जनपद भर में श्रमिकों को बिना किसी सुरक्षा सामग्री के बिना साप्ताहिक अवकाश के जबरन 8 घंटे के नियत सेवा अवधि से अधिक समय तक दबाव बनाकर कार्य लिया जा रहा है। एक तरफ तो छटनी की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें वरिष्ठता को दरकिनार किया गया है तो दूसरी तरफ कंपनी के जिम्मेदार अनैतिक धन लेकर नई नियुक्तियां कर दे रहे हैं। जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता है।

दिनांक- 18 नवंबर, 2024 को श्रम विभाग द्वारा आहूत वार्ता के यदि सार्थक परिणाम नहीं निकलते हैं तो अधिक व्यापक स्वरूप में आंदोलन करना बिजली कर्मचारियो की मजबूरी होगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व प्रबंधन एवं प्रशासन का होगा। आज सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ लालगंज डिवीजन के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, डिवीजन प्रथम के अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, अब्दुल लतीफ, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र पटेल आदि प्रमुख रूप से थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000