नवविवाहिता की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा; किस करने से मना किया तो सहकर्मी ने महिला को उतारा था मौत के घाट

ब्राजील में नविवाहिता की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवविवाहिता की हत्या उसके ही सहकर्मी ने की थी। महिला से सहकर्मी ने किस की डिमांड की थी। यह डिमांड सुनकर महिला को गुस्सा आ गया। उसने अपने सहकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। महिला जिस घर में काम करती थी, उससे अगले घर में उसकी बॉडी मिली थी। 38 साल की महिला की मौत के आरोप में सहकर्मी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला केयरगिवर का काम करती थी। वह चार बच्चों की मां थी। उसकी शादी को सिर्फ 8 ही दिन हुए थे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपना जुर्म कबूल करता दिख रहा है।

आरोपी ने कबूल किया है कि उसने सिंटिया रिबेरो बारबोसा से किस की डिमांड की थी। महिला ने उसे थप्पड़ मारा था। जिसके बाद वह गुस्से में आ गया। इसके बाद दोनों हाथों से गर्दन को जब तक दबाए रखा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद महिला की बॉडी को एक खाली इमारत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बारबोसा के शव को एक दिन बाद खाली बिल्डिंग से बरामद किया था। सैंटोस के बारे में पुलिस को एक अजीब बात पता लगी। आरोपी ने मर्डर के दिन अपने पड़ोसी से फावड़े की डिमांड की थी।

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज…

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें आरोपी दिख रहा है। महिला के पति 50 वर्षीय नैथेनेल दा सिल्वा ने कहा कि उनका सब कुछ तबाह हो चुका है। वे अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते थे। कई साल तक एक-दूसरे को डेट कर शादी की थी। दोनों लंबे समय तक लिवइन पार्टनर भी रहे। पुलिस प्रमुख कार्लोस अल्फामा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को महिला के लापता होने की शिकायत मिली थी। पति ने कहा था कि वह फोन भी नहीं उठा रही। जिसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000