BJP सांसद विनोद बिंद की दावत में बकरे की बोटी को लेकर मारपीट, ग्रेवी परोसी तो मच गया हंगामा

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर बकरे की मीट पार्टी के दौरान जमकर बवाल मचा। दरअसल, हुआ यूं कि मिर्जापुर के मझवां से पूर्व विधायक और भदोही सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर मीट पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दावत के लिए इलाके के करीब एक हजार लोगों को न्यौता भेजा गया। लोगों को जब खाना परोसा गया तो बकरे की बोटी की जगह ग्रेवी ही परोसी जा रही थी। इसको देखते ही लोग भड़क गए। हंगामा होने लगा। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। सांसद कार्यालय पर भगदड़ मच गई। लोग रोटी और बोटी लिए भागते नजर आए। भगदड़ में किसी का सिर फूटा तो कई लोगों के हाथ-पैर में चोट आई। दावत के बाद कई लोग परिवार के लिए रोटी और बोटी बांधते हुए भी नजर आए।

क्या है पूरा मामला…

मिर्जापुर में मझवां सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के वोट डाले जाने हैं। दरअसल, सांसद ने मझवां उपचुनाव में बिंद समाज को एकजुट करने के लिए गुरुवार को करसड़ा स्थित कार्यालय पर दावत का आयोजन किया था। दावा किया जा रहा है कि एक हजार लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, बकरे की व्यवस्था 200 लोगों के लिए की गई थी।

न्यौते मिलने पर हजार लोग सांसद कार्यालय पर पहुंच गए। अधिक लोगों के आने के कारण मीट कम पड़ गया। इसके बाद आयोजकों की ओर से मीट का रस (ग्रेवी) परोसा जाने लगा। इसी को लेकर हंगामा मच गया। हंगामे के बाद कुछ देर के लिए दावत बंद हो गई। हालांकि, बाद में भोजन का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।

मझवां से एमएलए थे विनोद बिंद…

विनोद बिंद मिर्जापुर की मझवां सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उन्हें भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। वहां से जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे। उनके सांसद बनने के बाद मझवां सीट खाली हुई है। इस पर उपचुनाव की वोटिंग होने वाली है।

मारपीट का क्या था कारण…

सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर मारपीट के कारण सामने आए हैं। दरअसल, इस दावत में सांसद के ड्राइवर के भाई ने एक युवक को पार्टी का न्यौता दिया था। जब वह खाने के लिए बैठा तो उसे बोटी की जगह ग्रेवी दी गई। उसने सवाल किया कि बोटी कहां है? ठीक से बांटो? खाना परोस रहे युवक ने उसे तमीज से बात करने को कहा। इससे युवक नाराज हो गया। उसने खाना परोस रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। मारपीट शुरू होते ही दावत में हंगामा मच गया।

दावत में आए लोग दो भागों में बंट गए। दोनों युवकों के साथ आए लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर रखी बाल्टी और अन्य बर्तनों से एक-दूसरे पर वार किया गया। इससे कई लोगों का सिर फट गया। कुछ लोगों का हाथ टूट गए। मारपीट होते ही भोजन कर रहे लोग पत्तल लेकर इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह मामला शांत कराया गया।

युवक का फटा सिर…

मारपीट में थप्पड़ जड़ने वाले युवक का सिर फट गया। उसके कपड़ों पर खून के छींटे दिख रहे थे। मामला शांत होने के बाद उसने कहा कि बोटी की जगह ग्रेवी मिलने से उसे गुस्सा आया। उसने खाना परोस रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला गरमा गया। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि विपक्षी की साजिश से हंगामा हुआ।

सांसद डॉ. विनोद बिंद के प्रतिनिधि उमा बिंद ने कहा कि विपक्षी की साजिश से हंगामा हुआ, जिन्हें नहीं बुलाया गया था। वे भी दावत में पहुंच गए। उन लोगों ने शराब पीकर मारपीट की। सांसद कार्यक्रम में 10 मिनट रुकने के बाद चले गए थे। उनके जाने के 2 घंटे बाद मारपीट हुई। मारपीट के बाद लोग रोटी-बोटी बांधकर ले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     भीषण सड़क हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, आठ की हालत नाजुक     |     कानपुर में भीषण सड़क हादसा,स्‍कूल जा रही शिक्षिकाओं की कार बस से टकराई, ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक शिक्षिका की हालत गंभीर     |     मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला     |     पति कर रहा तीसरी शादी, घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी; गोद में लिए है डेढ़ साल की मासूम     |     बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या     |     लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार     |     13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000