मृतक को लेकर आये हॉस्पिटल उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर सुल्तानपुर में रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, मौके पर ही मौत By Khulasa India News Desk Last updated Nov 18, 2024 370 सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव के पास रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोली सिर में लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र पांडेय (60) निवासी पांडेय का पुरवा नरायनपुर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। वह घर से रविवार शाम बाजार गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे तभी रजनपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात के बारे में लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज प्रेम चंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। अपराध 370 Share