करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की गई हत्या; पिता ने कहा- सपा को वोट नहीं देने पर मारा, BJP ने कहा-लाल टोपी का कुकृत्य

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दलित युवती की हत्या मामले ने माहौल को गरमा दिया है। करहल विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। इसी बीच एक बड़ी घटना सामने आई है, दलित लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता प्रशांत यादव पर लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती ने बीजेपी को वोट देने की बात कही तो उसकी हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने करहल में दलित युवती की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। करहल के भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने दलित युवती की हत्या का आरोप सपा पर लगाया है।

दो दिन पहले दी गई थी धमकी…

करहल से आ रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती की बॉडी नग्न अवस्था में मिली है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को एक दिन पहले ही धमकी भी मिली थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 2 लोग जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। युवती का शव आज थाना करहल इलाके में कंजरा नदी पुल के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के पिता का आरोप है कि 3 दिन पहले वह अपनी बेटी के साथ कोटा जा रहे थे। सपा नेता ने उनसे कहा कि वोटिंग के बाद जाइएगा। साइकिल को वोट दीजिएगा। इस पर बेटी ने कह दिया कि हमारा वोट भाजपा को जाएगा। इसके बाद नेता और उसके साथियों ने बेटी को धमकी दी थी। उसका शव मिला तो हड़कंप मच गया।

मां ने लगाया गंभीर आरोप…

मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को पकड़ कर ले जाया गया। मेरी बेटी की हालत काफी खराब थी। उन्होंने कहा कि केवल इतनी सी बात थी कि चुनाव में वोट किसे देंगे। मृतक की मां ने कहा कि हमारी बेटी ने सपा नेताओं से कहा था, हम किसी से डरते नहीं। हम कमल में वोट देंगे और किसी को नहीं देंगे। इस पर आरोपियों ने धमकी दी कि तुम दुरगिया हो, चौरगिया बना देंगे। कल वोट डाल के देख लेना। पीड़ित मां ने कहा कि हमारी बेटी को मारकर फेंक दिया गया। मां का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

पिता ने क्या कहा…

मृतका के पिता ने मीडिया से बातचीत में रोते हुए कहा कि आज से तीन दिन पहले हम अपनी बेटी के साथ कोटा जा रहे थे। उस दिन नेताजी बबलू ने कहा कि चाचा, वोट डालकर जाइएगा। मेरी बेटी ने कहा कि हम तो फूल में वोट देंगे। इस पर प्रशांत ने कहा कि साइकिल में वोट डालना। वरना, ठीक नहीं होगा। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 12-1 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर बेटी को जबरन बैठाकर ले जाया गया। इसके बाद हमने उसकी खोज शुरू की। रात तक बेटी नहीं लौटी।

पिता ने कहा कि हम बबलू और प्रशांत के घर गए। उनसे बेटी के बारे में पूछा। उन्होंने पता नहीं होने की बात कही। वहां मैंने बेटी की चप्पल देखी। इस पर उन्होंने उसे खेत में फेंकने को कहा। हमारी खोज जारी रही। इस बीच उसका शव कजरा नदी के पास मिला। बेटी काफी बुरी हालत में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी। पिता ने आरोपियों पर रेप का भी आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000