लखनऊ में IAS की पत्नी बनकर करोड़ों की ठगी, किटी पार्टी के नाम पर महिलाओं को लगाया चूना

लखनऊ में एक ऐसा मामला आया है जिसमें एक महिला ने आईएएस की पत्नी बताकर किटी पार्टी का ग्रुप बनाया और फिर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 24 मार्च को ठगी करने वाली महिला रश्मि ने खुद पुलिस चौकी में चार महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी। उसने कहा कि नेहा गाडरू, अनामिका, प्रिया, हरप्रीत ने उसके घर से ब्लैंक चेक चोरी कर ली है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जब पुलिस ने इन महिलाओं को बुलाया गया तब कहानी उल्टी निकली और ठग रश्मि इस बात को साबित नहीं कर पाई कि घर से चेक चोरी हुआ है।

13 साल पहले बर्थडे पार्टी में हुई थी दोस्ती…

पीड़ित महिलाओं ने डीसीपी से मिलकर रश्मि सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उनकी ठग रश्मि की मुलाकात 13 साल पहले एक दोस्त के जरिए पार्टी में हुई थी। इसके बाद पैसों का लेनदेन शुरू हुआ। इस बहाने उसने 18 लाख रुपये लिए, जब उस पर दबाव बनाया गया तो पांच लाख रुपये वापस किए और 13 लाख रुपये जब उससे मांगे गए तो उसने उल्टा ही इन महिलाओं को फंसाने की धमकी दी।

लखनऊ में आलीशान कोठी, IAS की पत्नी बनकर ठगी…

लखनऊ की रहने वाली रश्मि सिंह की इंदिरा नगर के बाल विहार कॉलोनी में आलीशान कोठी है, जिसमें चारों तरफ से सीसीटीवी लगे है। चार-पांच लग्जरी कारें है। सोशल मीडिया पर रश्मि काफी एक्टिव रहती है। अपनी लाइफस्टाइल से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाती है और टारगेट कर बिजनेसमैन की पत्नियों को अपने चंगुल में फंसाती है। धीरे-धीरे महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें अपने घर पर पार्टी देती है। चाय पर बुलाती है साथ ही साथ ऑक्शन पर छोटे-मोटे गिफ्ट भी देती रहती है।

किटी पार्टी में मिली थी सभी पीड़ित महिलाएं…

महिला ठग ने सभी महिलाओं को लालच दिया और किटी पार्टी के जरिए सबसे पैसा लगवाया। इसके साथ-साथ म्युचुअल फंड में पैसा लगाने को अच्छा प्रॉफिट का लालच देती थी। सभी 10 महिलाएं किटी पार्टी में मिली थी जिसमें एक दूसरे को ठगे जाने की बात सामने आई कि वो करीब 10 लोगों से डेढ़ करोड रुपये ऐंठ चुकी है।

म्यूचुअल फंड में प्रॉफिट के नाम पर ठगी…

इनमें से एक पीड़ित महिला हरजीत कौर ने बताया कि रश्मि ने म्यूचुअल फंड और प्रॉपर्टी के पेपर लिए थे। लाखों रुपये ले लिए और दूसरों को बीमारी का बहाना बनाकर ठग रही है। सभी से कैश लेती है किसी से भी ऑनलाइन नहीं लेती है। वहीं दूसरी पीड़ित अनामिका ने बताया कि उन्हें म्युचुअल फंड में और प्रॉफिट देने का झांसा दिया। जब उन्होंने पैसा वापस लौटाने की बात कही तो उसने कहा कि आत्महत्या करके सबको फंसा दूंगी और उनके पास काफी सबूत है। वो महिलाओं से अलग-अलग ग्रुप बनाकर पैसा मांगती थी और उसके एवज में ब्लैंक चेक और घर के रजिस्ट्री के पेपर रख देती थी।

पुलिस ने ठग महिला के खिलाफ दर्ज की FIR…

डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह के मुताबिक, महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनके खिलाफ बीएनएस धारा 406, 420, 506, 504 में एफआईआर दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000