भाभी और भतीजी की हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के शाहपुर बम्हैटा गांव में भाभी और तीन माह की भतीजी की हत्या करने के आरोपी युवक को वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर भाभी के फुफेरे भाई ने दो माह पहले युवक को बेइज्जत किया था। इसके अलावा दुबई जाने के लिए भाभी ने उसे रुपये देने से भी इनकार कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

बिहार के बेगूसराय का रहने वाला बुरहान करीब 8 साल से अपने परिवार के साथ शाहपुर बम्हैटा गांव में राममिलन गिरि के मकान में किराये पर रहता है। वह बुलंदशहर रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुरहान के परिवार में 34 वर्षीय पत्नी शाहीन परवीन, साढ़े आठ वर्षीय बेटी अनम परवीन, छह वर्षीय बेटा अयान, साढ़े तीन वर्षीय बेटी अनाबिया परवीन और तीन माह की बेटी आफिया थी।

सोमवार को बुरहान के छोटे भाई जीशान ने अपनी भाभी शाहीन परवीन के सिर पर लकड़ी के पटरे से वार कर और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जीशान ने शाहीन की तीन माह की बेटी आफिया को भी मौत के घाट उतार दिया था। गाजियाबाद पुलिस इस मामले में बुरहान की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जीशान की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के मुताबिक, जीशान ने बताया कि दो माह पहले गांव में मकान बनाने के दौरान उसका अपनी भाभी शाहीन के फुफेरे भाई अफरोज से झगड़ा हो गया था। अफरोज ने उसके साथ मारपीट करते हुए बेइज्जत किया था। वह तब से ही बदला लेना चाहता था। इतना ही नहीं, उसे दुबई जाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते वह गाजियाबाद अपने भाई बुरहान के पास आया था, लेकिन ऐन वक्त पर भाभी के कहने पर भाई ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। जीशान ने बताया कि रुपये न मिलने के कारण उसका दुबई का वीजा अटक गया था, जिससे वह तनाव में आ गया था। इसी के चलते उसने भाभी और भतीजी की हत्या कर दी।

रिसेप्शनिस्ट के मोबाइल से भाई को दी धमकी

डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक, दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जीशान भागकर नोएडा में ट्रेवल एजेंट के पास पहुंचा था। वहां उसकी रिसेप्शनिस्ट से मोबाइल छीनकर भाग निकला। अपने मोबाइल को बंद कर वह रिसेप्शनिस्ट के मोबाइल से भाई बुरहान को फोन करके धमका रहा था, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अनाबिया न भागती तो उसकी भी हत्या कर देता

घटना के वक्त घर पर शाहीन परवीन और आफिया के अलावा साढ़े तीन वर्ष की अनाबिया परवीन भी घर में मौजूद थी। जैसे ही जीशान ने पटरे से शाहीन परवीन पर हमला शुरू किया तो वह सहम गई। अनाबिया परवीन ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। भाभी और भतीजी की हत्या के बाद जीशान अपना बैग लेकर फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि अनाबिया अगर न भागती तो जीशान उसकी भी हत्या कर देता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000