1979 बैच का फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस को गुमराह करने वाला बुजुर्ग और साथी गिरफ्तार

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे शख्स को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है, जो खुद को मणिपुर काडर का आईपीएस बताया करता था। वह जहां जाता वहां प्रोटोकॉल लेता और अपने काम निकलवा कर पैसे वसूलता। आरोपी खुद को विदेश मंत्री का क्लासमेट भी बताया करता था। फिलहाल पुलिस को दिल्ली एनसीआर समेत दुबई तक के उसके कारनामे पता चले हैं, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि इसकी काले कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है।

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में करोड़ो की कोठी में रहने वाले अनिल कटियाल को उसके साथी विनोद कपूर के साथ गिरफ्तार किया है। अनिल कटियाल ने खुद को 1979 बैच का मणिपुर काडर का आईपीएस बताया था और गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ट्रांस हिंडन से विनोद कपूर की सिफारिश की थी।

अनिल कटयाल सेंट स्टीफन कॉलेज में पढ़ा हुआ है, उसके बाद उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गया था। उसके बाद अनिल पीएचडी करने के लिए अमेरिका की YALE यूनिवर्सिटी गया था। अनिल कटियाल एक निजी टेलीकॉम कंपनी से वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट अफेयर्स के पास से रिटायर्ड हुआ और उसके बाद खुद को रिटायर्ड आईपीएस बढ़कर लोगों पर रौब झाड़ने लगा था। पुलिस के मुताबिक, बलविंदर साहनी और उसका बेटा सुमित साहनी 100 मिलियन यूएई डॉलर की धोखाधड़ी में यूएई में निरुद्ध है।

उनकी सिफारिश के लिए अनिल ने खुद को विदेश मंत्री का बैचमेट बढ़कर उनसे अपॉइंटमेंट भी मांगा था। साथ ही राजदूत को भी मैसेज किया था। पुलिस के मुताबिक, 69 इयर्स का होने के कारण पुलिस अभी ज्यादा पूछताछ अनिल कटियाल के साथ नहीं कर पाई है, लेकिन अनिल के मोबाइल से मिली चैट के मुताबिक, अनिल ने दिल्ली और गुरुग्राम के आला अधिकारियों से भी खुद को सिविल सर्वेंट बताकर काम करवाये हैं।

अनिल कटियाल का साथी विनोद कपूर दिल्ली कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है और इसने दिल्ली, पालम, सरसावा एयरपोर्ट और ग्वालियर एयरबेस जैसे महत्वपूर्ण जगह पर हैंगर रनवे कंपाउंड वॉल का निर्माण किया है। पुलिस के मुताबिक, विनोद कपूर के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में धोखाधड़ी का एक मुकदमा कायम है, जिसकी सिफारिश के लिए अनिल कटियाल गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ट्रांस हिंडन से मिला था। इतना ही नहीं अनिल कटियाल की शिकायत पर दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड कर दिए गए थे। हालांकि पुलिस अब दो सस्पेंसन को रेगुलर गलती बता रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000