हर्ष फायरिंग में युवक को लगो गोली उत्तरप्रदेशगोरखपुर हर्ष फायरिंग; तिलक समारोह में मनबढ़ों ने चलाई गोली, युवक के कंधे पर लगी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती By Khulasa India News Desk Last updated Nov 21, 2024 239 गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र के सैनिक कुंज में बुधवार की रात तिलक समारोह में युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से तिलक में शामिल एक विनोद विशाल घायल हो गया। उसके कंधे में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हर्ष फायरिंग में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। टेंट मालिक विशाल की तहरीर पर एम्स थाने पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया कि मेरा टेंडर दीपक सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह सैनिक कुंड के तिलक समारोह में था। आयोजन में मेरी तरफ से टेंट और शामियाने का काम किया गया था। इंद्रानगर के प्रशांत यादव और उसका दोस्त राहुल यादव दोनों तिलक समारोह में अचानक हर्ष फायरिंग करने लगे। इस हर्ष फायरिंग पर मेरे सहयोगी विनोद ने आपत्ति जताई तो भी ये नहीं माने। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में सहयोगी विनोद के कंधे में गोली लग गई। अपराध 239 Share