रेलवे प्लेटफॉर्म पर घूम रहे तीन युवक से TTE ने मांगा टिकट, युवकों ने टीटीई की कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा हो गया जब टीटीई ने प्लेटफॉर्म पर घूम रहे तीन लोगों से टिकट मांग लिया। उन्हें टीटीई का इस तरह टोकना नागवार गुजरा। तीनों ने मिलकर टीटीई को धुन डाला। मारपीट के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। टीटीई की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामला 18 नवंबर का है। गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी हुई थी। यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर थी। इसी दरमियान टिकट कलेक्टर मनोरंजन कुमार यात्रियों का टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शैलेंद्र यादव उर्फ मुलायम यादव निवासी अमारपुर थाना कोतवाली, चंदन गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता रानीपुर कठवा मोड गाजीपुर और राजेश यादव पुत्र शंभू यादव निवासी ग्राम चकहुसाम विलैचीया थाना जंगीपुर अपने किसी परिजनों को ट्रेन में बैठाने के लिए आए थे।

टिकट मांगने पर पीट दिए टीटीई…

तीनों के पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं था। जब टीटी मनोरंजन कुमार ने उन्हें टिकट चेकिंग के लिए रोका तो पहले वह टीटीई से उलझ गए। आरोप है कि वह टीटीई से गाली गलौज करने लगे, लेकिन टीटीई ने इन लोगों से यात्री टिकट या फिर प्लेटफार्म टिकट दिखाने को कहा। इसपर तीनों लोगों को गुस्सा आ गया। उन्होंने टीटीई मनोरंजन कुमार की मारपीट कर दी।

रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा…

टीटीई की पिटाई के बाद तीनों हमलावर स्टेशन से भाग गए। मनोरंजन कुमार के द्वारा जीआरपी गाजीपुर में धारा 115(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। जीआरपी के द्वारा इस मामले में विवेचन किया जा रहा था। इसी विवेचना के दौरान दो अभियुक्त का नाम पता चला और मुखबिर की सूचना पर इन दोनों को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 21 फूलनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्हें गाजीपुर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि तीसरे अभियुक्त फरार चल रहा है. उसकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000