सड़क हादसा; खड़ी स्विफ्ट डिजायर में बोलेरो ने मारी टक्कर, अन्दर बैठी महिला की हुई मौत

बरेली। कैंट में नटराज सिनेमा के सामने शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर में टक्कर मार दी। हादसे में डिजायर के पीछे बैठी महिला रूबी दब गई और उसकी मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक ने जब गाड़ी पीछे की तो एक बाइक सवार पर चढ़ा दी। जिससे वह भी घायल हो गया। मामले में रूबी के पति के शिकायती पत्र पर आरोपित बोलेरो चालक अरविंद के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है।
दबंगई और टशन दिखाने को आरोपित ने अपनी बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाकर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की प्लेट भी लगाई थी, जबकि आरोपित इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत ही नहीं हैं। इस मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से हरदोई के बडरैन गांव निवासी रूबी अपने पति धर्मेंद्र और बच्चों के साथ इस्लामिया ग्राउंड में टैंट लगाकर रहती हैं। इनके समाज के अन्य लोग भी इन्हीं के साथ रहते हैं। शनिवार को लड़की बीनने के लिए करीब छह-सात महिलाएं इस्लामियां ग्राउंड से कैंट क्षेत्र में आ गईं। लकड़ी बीनते-बीनते थक गईं तो सभी पानी पीने के लिए सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर के पीछे बैठ गईं।

महिला रूबी की मौके पर हुई मृत्यु…

यह कार बारादरी थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र की थी। वह अपने परिवार के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में छोले-कुल्छे लगे देखे तो कार साइड में रोककर छोले-कुल्छे खाने लगे। इसी बीच बरेली क्लब की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सामने से डिजायर में जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि कार के पीछे बैठी रूबी समेत अन्य महिलाएं डिजायर के नीचे दब गईं। पास में लगे खंभे और डिजायर में फंसने की वजह से रूबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा देखते ही मौके पर भीड़ एकत्र हुई तो चालक ने बोलेरो को पीछे किया। इस बीच एक और व्यक्ति की बाइक में टक्कर लगी और वह भी चोटिल हो गए। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा…

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बिसारतगंज निवासी आनंद कुमार बताया कहा कि उसे अचानक से झपकी आ गई। जिसकी वजह से वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और यह हादसा हो गया। मृत रूबी के पति धर्मेंद्र के शिकायती पत्र पर कैंट पुलिस ने आरोपित आनंद के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन को सुपुर्द किया जाएगा।

टशन दिखाने को गाड़ी पर लिखवाया उत्तर प्रदेश सरकार…

पुलिस ने जब आरोपित की बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर विवेक कुमार लिखा देखा तो पूछताछ की। आरोपित ने बताया कि वह इनकम टैक्स में नहीं हैं। उसका भतीजा विवेक कुमार ही इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है, इसलिए उसने भी अपनी गाड़ी पर इनकम टैक्स लिखवा लिया। हैरत की बात तो यह है कि हादसे के तुरंत बाद आनंद ने इनकम टैक्स लिखी प्लेट को तत्काल हटाया और कार के अंदर डाल दिया।

हालांकि पुलिस अब आरोपित के विरुद्ध इस मामले में भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिससे आगे से इस तरह से फर्जी तरह से किसी के नाम का दुरुपयोग न हो। इस संबंध में सीओ प्रथम पंकज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकरी है। इसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है, जबकि दो-तीन लोगों को चोट लगी है। महिला के पति की तरफ से मिले शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कराई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000