शादी समारोह में शामिल होने GPS के भरोसे जा रही थी कार, अचानक खत्म हुआ पुल और नीचे गिरी कार, 3 लोगों की हुई मौत

जीपीएस सिस्टम के भरोसे मंजिल तक पहुंचने की कोशिश किसी की जिंदगी का आखिरी पल भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे शादी समारोह में जा रहे कार में सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि हादसा जीपीएस सिस्टम के चलते हुआ। क्योंकि कार जीपीएस सिस्टम के सहारे ही जा रही थी।

हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार के पुल से रामगंगा नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया। यह दुर्घटना खालपुर-दातागंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे हुई, जब पीड़ित बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे।

मामले में सर्किल ऑफिसर आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था, लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था और उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई।

शिवम ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते पर कोई सुरक्षा अवरोध या चेतावनी संकेत नहीं थे, जिसके कारण यह जानलेवा दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर फरीदपुर, बरेली और दातागंज थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहन और शवों को नदी से निकाला गया।

पुल से कार नीचे गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी

पुलिस ने बताया कि पुल से कार के नीचे गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने भी दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे।पुल पर ज़ब गाड़ी जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते मे पुल ख़त्म हो गया। जिससे कार कई फीट नीचे नदी में गिर गई। मामले में परिवार के लोग विभागीय अधिकारियों को भी दोषी मान रहे हैं, क्योंकि पुल को अधूरा छोड़ दिया गया था और कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाया गया था।

50 फीट ऊंचाई से गिरी कार

हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल पर हुई। जानकारी के मुताबिक तीनों कार सवार मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित थे। कार दातागंज की ओर से आ रही थी। इसी दौरान कार अधूरे पुल पर चढ़ गई और फिर पुल खत्म होते ही नदी में गिर गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000