थाने में हो रही थी अवैध वसूली; एसपी दरोगा सहित 18 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर, मचा हड़कंप

चंदौली जिले के मुगलसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे शिवानंद मिश्रा समेत 18 पुलिस कर्मियों पर गाजीपुर के नंदगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह फिर कोर्ट के निर्देश पर 27 नवंबर को कराई गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्न आनंद की अदालत ने बर्खास्त मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। नंदगंज थाने में चंदौली के तत्कालीन एसपी सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों पर केस 27 नवंबर को केस दर्ज किया गया है। यह मामला शिकायतकर्ता अनिल कुमार सिंह की ओर से अपने ही विभाग के लोगों की ओर से अवैध वसूली की सूची वायरल करने से जुड़ा हुआ है।

इस घटना की सूचना रजिस्टर्ड डाक से अनिल की ओर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया गया। अनिल के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने बीते 21 सितंबर को सभी सम्बंधित पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में 27 नवंबर को गाजीपुर के नंदगंज थाना में तत्कालीन एसपी के साथ कुल 18 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले के जांच के आदेश दिए थे। नंदगंज थाने में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 147, 219, 220, 342, 364, 389, 4 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नंदगंज पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

 

बताते चलें कि वाराणसी के मडुवाडीह थाना के शिवशंकर नगर के रहने वाले मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दी। उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चंदौली और प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय शिवानंद मिश्रा पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। अनिल की ओर से लगाये अनुसार के अनुसार प्रतिमाह नियम विरुद्ध वसूली विभाग के पुलिस विभाग कुछ लोगों के ओर से करायी जा रही थी।

अवैध वसूली लिस्ट अनिल कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल दिया था। ऐसा करते हुए अनिल ने दावा किया था कि उन्होंने भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इस पूरे म की जांच डीआईजी को दी गयी थी। उन्होंने अनिल की से लगाये गए आरोपी को सही पाया था। अनिल का आरोप था कि उनकी भ्रष्टाचार उजागर करने की गतिविधियों से नाराज होकर इसके बाद बदले की भावना से योजनाबद्ध तरीके 8 जुलाई साल-2021 को गलत तरीके से झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गयी। जबकि कोतवाली चंदौली इंस्पेक्टर के हमराही ने इसका पर्दाफाश कर दिया था आनिल ने अपनी अर्जी में इस बात का जिक्र किया था कि भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मंजूनाथ, अमित जेठवा, सत्येंद्र कुमार दुबे, सतीश शेट्टी, शशिधर की हत्याएं कर दी गईं।
अनिल की भी हत्या करने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित द्वितीय और स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई अजित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बबुरी एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल भुल्लन यादव, चालक स्वाट टीम कांस्टेबल राणा प्रताप, आनंद कुमार गौड़ 5 सितंबर 2021 शाम साढ़े 5 बजे सफेद रंग की बोलेरो से सादी वर्दी में अनिल की ससुराल नंदगंज थाना, जिला गाजीपुर के बड़हरा गांव पहुंचे। अनिल के अनुसार उनका अपहरण कर लिया गया था।
उनके अपहरण की सूचना उनकी बेटी खुशबू ने 112 नंबर डायल पुलिस को दी थी। इसके साथ ही नंदगंज थाना पुलिस को सूचित किया। इससे आवेदक (अनिल) की जान बच गई। लेकिन योजनाबद्ध तरीके से पद और पावर का दुरुपयोग कर अनिल को दो दिन कस्टडी में रखकर बीते 7 सितंबर साल-2021 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाना बबुरी से चालान कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000