डेंटल कॉलेज के महिला हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर दिव्य ज्योति डेंटल कॉलेज परिसर में एमडीएस की एक छात्रा ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली रेणुका यादव दिव्य ज्योति डेंटल कॉलेज से एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज परिसर में हॉस्टल में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने बीमारी की बात कहकर कॉलेज से दो दिन की छुट्टी ले रखी थी।वह शनिवार को कॉलेज नहीं गई तो उसे बुलाने के लिए अन्य छात्राओं को हॉस्टल भेजा गया। छात्राओं द्वारा काफी दरवाजा खटखटाना पर भी गेट नहीं खुला तो कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। कॉलेज के लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्रा पंखे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना तुरंत निवाड़ी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट पर अपने माता-पिता के नाम एक चिट्ठी लिखी है। उसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने छात्रा की सहेलियों से पूछताछ की है और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000