फसल की रखवाली कर रहे किसान की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या, इलाके में मचा हडकंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र में खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान का शव शनिवार की सुबह मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले श्यामू राठौर (65) का शव गांव में एक खेत में झोपडी में बरामद हुआ।

मृतक बटाई पर खेत लिए हुए था और वह फसल के रखवाली करने के लिए रात को खेत पर ही रक जाता था। बीती रात भी वह खेत पर बनी झोपड़ी में था। वहीं अज्ञात हमलावरों ने डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी। उसका शव खेत पर बनी झोपड़ी में सुबह मृत अवस्था में खून से लथपथ पाया गया। परिजनों को जानकारी तब हुई जब मृतक खेत से सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि गांव के अंकित ने कल्लू का मोबाईल चोरी कर लिया था जिसका मृतक ने मामला रफा दफा करके मोबाइल वापस करा दिया था इस रंजिश को लेकर हत्या की गयी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000