शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, भतीजे ने चाचा की ईंट से मारकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान शराब पीने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की ईंट से सिर पर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सर्कल ऑफिसर चमन सिंह चौधरी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के बरवापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 45 साल के माधव वनवासी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भतीजे का नाम राजेश वनवासी है।

शराब की मात्रा को लेकर हुआ था झगड़ा…

चौधरी ने बताया कि माधव ने अपने घर पर एक पारिवारिक दावत रखी थी, जिसमें शराब परोसी जा रही थी। राजेश भी इस दावत में शामिल था। दावत के दौरान, हल्की-फुल्की बातचीत शराब पीने की मात्रा को लेकर मजाक में शुरू हुई, लेकिन यह जल्दी ही गंभीर बहस में बदल गई।

माधव ने राजेश को ताना मारा कि वह खुद की पार्टियों में शराब परोसने में कंजूस है, लेकिन दूसरों की दावत में ज्यादा शराब पीता है. पहले से नशे में धुत राजेश इस ताने से नाराज हो गया और उसने पास रखी एक बड़ी ईंट उठाई और माधव के सिर पर जोरदार वार कर दिया। माधव जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन राजेश ने उस पर हमला जारी रखा जिससे माधव की मौत हो गई।

पुलिस ने भतीजे को किया गिरफ्तार…

परिवार के सदस्य, जो खुद भी शराब के नशे में थे, शुरुआत में इसे मामूली चोट समझते रहे लेकिन बाद में माधव की पत्नी मीना ने जब अपने पति को बेहोश पाया, तो पुलिस को सूचना दी। मीना की शिकायत पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे शनिवार को गांव के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000