एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए एसडीएम के पेशकार को रंगे हाथ दबोचा, जमीन बंटवारे के मुकदमे में मांगी थी रिश्वत

सुल्तानपुर। एसडीएम न्यायालय के पेशकार ने भूमि बंटवारे के मामले के एक मुकदमे में पीड़ित पक्ष से स्टे दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी। पीड़ित ने मामले की शिकायत अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट के बगल में पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गोसाईगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी अलाउद्दीन का एसडीएम जयसिंहपुर के न्यायालय में भूमि के बंटवारे का एक मुकदमा चल रहा है। अलाउद्दीन का आरोप है कि उसी मुकदमे में स्टे दिलाने के लिए पेशकार समरजीत पाल निवासी माधवपुर छतौना थाना गोसाईगंज उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर कर रहा था।

 

इसकी शिकायत उन्होंने बीते दिनों अयोध्या एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत करने के बाद सक्रिय हुई एंटी करप्शन टीम अयोध्या से सोमवार को जयसिंहपुर तहसील पहुंची। टीम ने अलाउद्दीन के पुत्र अली इदरीश को पांच हजार रुपये देकर पेशकार को एडवांस देने के लिए भेजा। अली इदरीश ने पेशकार समरजीत को न्यायालय के बगल में बुलाया। वहां उसने एडवांस के रूप में पेशकार को पांच हजार रुपये दिए। पैसा हाथ में लेते ही पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। आरोपी पेशकार को गोसाईगंज थाने ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर अयोध्या चली गई। टीम प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पेशकार ने पांच हजार रुपये की रिश्वत ली है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई…

पेशकार किस मुकदमे के मामले में रिश्वत ले रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बारे में पता चला है। इसकी रिपोर्ट विभागीय स्तर पर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000