चलती ट्रेन में खूनी खेल; सीट पर बैठने को लेकर चाकू से हमला, एक की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में निहालगढ़ स्टेशन है। इस स्टेशन से होते हुए बेगमपूरा एक्सप्रेस ट्रेन जाती है। इसी ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। सूचना पर एसपी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

दरअसल, ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का है। यहां पर कुछ यात्रियों ने ट्रेन की सीट पर बैठने को लेकर मामूली विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान तीन भाइयों पर चाकुओं से हमला किया गया। हमले में घायल एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। तीसरे भाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

घायल ने बताई आपबीती…

मृतक के परिजन ने जीआरपी को तहरीर दी है, जबकि मृतक के शव को सिविल पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल युवक तौसीफ ने बताया कि हमारा भाई अम्बाला से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रेन पर आधा दर्जन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया. मेरे भाई घायल हो गए थे। मेरे पास फोन किया तो बताया कि ट्रेन में मेरा विवाद हो गया है। हम लोग निहालगढ़ स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन पर सवार आधा दर्जन लोगों ने हम पर भी हमला कर दिया। इस दौरान हमें भी काफी चोटें आई हैं।

अमेठी एसपी अनूप कुमार सिंह ने सूचना मिलते ही जगदीशपुर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां पर घायलों का हाल जाना। साथ ही मौके का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उसकी हालत गंभीर देखते हुए एक युवक को सुल्तानपुर और दूसरे को लखनऊ के लिए रेफर करवाया, फिरहाल अब माहौल शांत है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000