बीच सड़क पर पत्नी के साथ दरिंदगी पर उतरा पति, गला दबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कासगंज। पति ने हैवानियत की हदे पार कर दी। मारपीट कर पत्नी को मरणासन्न अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया। जब पत्नी के शरीर में हलचल मची तो वह आपा खो बैठा। फिर तो पत्नी के सीने पर बैठ गया और 20 सेकंड तक जोर-जोर से गला दबाता रहा है। हैरानी की बात ये कि गांव के लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। इस बीच गांव की एक महिला आगे आई तब जाकर पीड़िता को बचाया जा सका। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तोडलपुर का है। गांव के ही मुकेश की शादी सदर कोतवाली के गांव नरोली से हुई थी।

आरोप के है कि मुकेश किसी न किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था और मारपीट करता रहता था। शनिवार को मामले में नया मोड आ गया। मुकेश ने अपनी पत्नी सुमिरा देवी को पहले घर में बंद कर बेरहमी से मारा। इस कदर पीटा कि महिला मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई। फिर घर के बाहर उसे खंड़जे पर फेंक दिया। यहां कुछ देर बाद उसके शरीर में हलचल हुई। मुकेश को लगा कि महिला जीवित है। वह उसे जान से मारना चाहता है। फिर क्या था वह उसके सीने पर बैठ गया। 20 सेकंड तक उसने गला दबाया। इस बीच गांव के लोग तमाशाबीन बने और वीडियो बनाते रहे। वहीं अत्याचार देख कर गांव की महिला ने हिम्मत दिखाई और पीड़ित महिला को बचा लिया।

अलीगढ़ किया गया रेफर

महिला सुमिरा देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ में वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। थानाध्यक्ष अमांपुर चंचल सिरोही ने बताया कि महिला की पिटाई का एक वीडियों मिला है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वीडियों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000