अमेठी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप हाइवे पर खराब पड़े खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था की पिकअप पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कपूरचंदपुर गांव के पास का है। रविवार सुबह हाइवे पर खराब खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पिकप पर सवार 2 लोगो की मौत हो गई और ड्राइवर-क्लीनर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

मृतक और घायल सभी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। घायलों में राजी अहमद और आफताब शामिल हैं। पिकअप संख्या up 32 mn 8775 ट्रक संख्या up 34 at 1136 से भिड़ी थी।पूरे मामले पर एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है।शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि हाइवे किनारे खड़े ट्रक में पिकप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पिकप सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में ड्राइवर और क्लीनर गम्भीर रूप से घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में ड्राइवर और क्लीनर को गाड़ी से निकालकर अस्प्ताल पहुँचाया गया, जहाँ से स्थिति गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। मृतक असगर अली पुत्र अमीरुद्दीन उम्र 40 वर्ष मजरुआ थान हरगांव सीतापुर और साजिद पुत्र अज्ञात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000