प्रतापगढ़ में विवाहिता ने की आत्महत्या; बर्थडे पार्टी में नहीं ले गया पति तो फांसी लगाकर दी जान

प्रतापगढ़ ननद के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में न ले जाने पर पति से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके वाले तहरीर देने के लिए रिपोर्ट का इंतजार करते रहे।

घटना का विवरण…

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के भटपुरवा चमरूपुर पठान निवासी सुनील गौतम मुंबई में टैक्सी चलाता है। वह दो माह पहले घर आया था। रविवार शाम को सुनील अपनी बहन के घर बर्थडे पार्टी में जाने लगा तो उसकी पत्नी 32 वर्षीय पूजा भी साथ जाने की जिद करने लगी।

पेड़ से लटका मिला शव…

सुनील अपनी बेटी और मां को साथ लेकर चला गया। रात करीब 11 बजे लौटा तो पत्नी बैठी थी। सुनील रात करीब दो बजे लघुशंका करने उठा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। देखा घर के अहाते में वह नीम के पेड़ में दुपट्टे से लटक रही थी।

वह उसे तुरंत निजी डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव घर ले आने के बाद उसने पत्नी के मायके वालों को सूचना दी। पूजा की शादी साल-2016 में हुई थी। उसे 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

जेठवारा एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पति उसे फंदे से उतार कर डॉक्टर के पास ले गया था। गले पर निशान हैं। मायके वालों की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मायके वाले तहरीर देंगे तो जांच पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000