जेई और ठेकेदार पर भड़क उठे हरदोई डीएम मंगला प्रसाद, कहा इसी नाले में डूबो दूंगा, सब हो जाएंगे सही

हरदोई नगर क्षेत्र के नघेटा रोड और आवास विकास कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाले की खराब गुणवत्ता और धीमी प्रगति को लेकर मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को फटकार लगाई। डीएम ने गुस्से में कहा, “अपनी रिपोर्ट लगाओ, इसी नाले में डुबो दूंगा, सब सही हो जाएगा।”

जेई और ठेकेदार पर भड़क उठे डीएम मंगला प्रसाद…

डीएम ने निर्देश दिए कि नाले की गुणवत्ता की जांच पूरी होने से पहले ठेकेदार का भुगतान न किया जाए। उन्होंने नाले में जल प्रवाह की समस्या और सफाई में लापरवाही पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने स्पष्ट आदेश दिए कि रुके हुए पानी को पंपिंग सेट से निकाला जाए और नाले की सफाई सुनिश्चित की जाए।

तीन दिन में फिर होगा निरीक्षण…

डीएम ने चेतावनी दी कि वह तीन दिन बाद फिर से निरीक्षण करेंगे। यदि काम में कोई कमी या लापरवाही पाई गई तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएम का सख्त रुख देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने कहा कि शहर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000