फेरों से पहले दूल्हा को आई याद बोला-शादी की तो प्रेमिका मर जाएगी; जयमाल डालने के बाद किया इनकार, बिन दुल्हन बारात लौटी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में सात फेरों के लिए पहुंचे दूल्हे ने सभी के होश उड़ा दिए। मंडप के नीचे दूल्हे ने जो फैसला सुनाया उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दूल्हे ने जयमाल के बाद सात फेरों से पहले कहा कि अगर यह शादी हुई तो उसकी गर्लफ्रेंड अपनी जान दे देगी। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। इतना सुनते ही हाथों में मेंहदी रचाए बैठी दुल्हन के होश उड़ गए। इसके बाद शादी में हुए खर्च की अदायगी कर दूल्हा बारात लेकर लौट गया।

दरअसल, माधौगंज कस्बे के गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। यहां मंडप के नीचे दूल्हा जब सात फेरों के लिए पहुंचा तो उसको पूर्व प्रेमिका की याद आ गई। दूल्हे को उसकी प्रेमिका ने कहा था कि अगर उसने शादी की तो वह अपनी जान दे देगी। फिर क्या था दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। द्वारचार, जयमाला कार्यक्रम होने के बाद ये खबर फैली तो हड़कंप मच गया। अंत में शादी का खर्च समेत तमाम उपहार आदि वापसी की शर्त पर समझौता हो गया और बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। उधर पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

दोस्त को आए फोन से बदला दूल्हे का मन…

कस्बे का एक गेस्ट हाउस मंगलगीतों से गुलजार था। उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पॉवर हाउस से बड़े धूमधाम गाजे बाजे के साथ आई बारात का फूल बरसाकर स्वागत हुआ। दूल्हे व दूल्हन पक्ष की ओर से कुछ रश्में भी सम्पन्न हुईं। द्वारचार से लेकर जयमाला कार्यक्रम में दूल्हे ने दूल्हन का हांथ भी थामा। मंगलगीतों से वर-बधू को बुजुर्गों ने आशीर्वाद भी दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने पहले से तय दान दहेज भी समर्पित किया। बारातियों ने डीजे व संगीत की धुन पर जमकर डांस भी किया। खाना खाया कुछ बाराती वाहनों पर सवार होकर वापस भी चले गए। शादी के मंडप में पंडित और दूल्हन पक्ष के लोग भांवर पड़ने के लिए तैयार बैठे थे। इसी बीच दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दूल्हे के कान में एक कमरे में कानाफूसी की और माहौल बदल गया।

गर्लफ्रेंड के फोन के बाद शादी से किया इनकार…

इसके बाद अचानक से दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इससे दुल्हन और उसके परिजन सकते में पड़ गए। इस बीच लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित उसके पिता, जीजा, मामा को गेस्ट हाउस से बाहर न जाने की हिदायत दी और 112 डायल पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी समझाया पर कोई असर नहीं हुआ। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस निवासी दूल्हा दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि उसे शादी से परहेज नहीं है, पर पूर्व प्रेमिका के चक्कर में उसने यह निर्णय लिया। दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने आगाह किया था कि यदि वह यह शादी करता है तो वह आत्महत्या कर लेगी। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। लड़की पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई होगी।

ऐसे हुआ समझौता…

फ़ोन आने के बाद दूल्हे ने कहा कि वह शादी में खर्च की भरपाई कर देगा पर यह शादी सम्भव नहीं है। उधर लड़की पक्ष के लोग बारात में हुए खर्च के 10 लाख रूपये लेने पर अड़ गए। साथ ही शर्त रखी कि लड़की की शादी दूसरी जगह कराने की जिम्मेदारी लेनी होगी। शर्त पूरी न होने पर कार्रवाई कराएंगे। मामले ने तूल पकड़ा और लड़की पक्ष ने दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम के बाद थाने में लड़के पक्ष ने 9 लाख रुपए देने की बात कही और दुल्हन के लिए लाये बक्से में रखे जेवर कपड़े को वापिस लिया। चार-चार लाख की दो चेक दी एक लाख नगद दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में सुलह समझौता हुआ। पुलिस ने दूल्हे को लड़की पक्ष के जाने के बाद छोड़ दिया। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले में किसी भी तरह की करवाए से इनकार कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000