रिश्तेदार की मौत होने के बाद शोकसभा में गई पत्नी, गुस्से पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। कारण सामने आ रहा है कि रिश्तेदारी में किसी मौत हो गई थी जिसकी शोकसभा में पत्नी के शामिल होने से पति नाराज था। आरोप है कि इसी को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर गांव में शनिवार को पति रमेश का अपनी पत्नी संगीता से मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने संगीता की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

हत्या की घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का पति अपनी पत्नी पर शक करता था। शक के चलते वह पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। घटना के समय सभी बच्चें स्कूल गए हुए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक विपिन भटनागर ने बताया की पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या कर दी है। पूछताछ में सामने आया है कि उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। वह अपनी पति को बिना बताए रिश्तेदारी में चली गई थी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     भीषण सड़क हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, आठ की हालत नाजुक     |     कानपुर में भीषण सड़क हादसा,स्‍कूल जा रही शिक्षिकाओं की कार बस से टकराई, ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक शिक्षिका की हालत गंभीर     |     मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला     |     पति कर रहा तीसरी शादी, घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी; गोद में लिए है डेढ़ साल की मासूम     |     बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या     |     लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार     |     13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000