जीजा ने की साली की हत्या; घर में अकेला पाकर पहले चाकू से रेता गला, फिर शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार

शाहजहांपुर। शहर की घनी आबादी वाले लाला तेली बजरिया मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। युवक ने ससुराल पहुंचकर घर में अकेली साली का चाकू से गला रेत दिया और ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। आरोपी अपने छोटे भाई से शादी करने के लिए काफी समय से दबाव बना रहा था, लेकिन वह राजी नहीं थी। उसने बाजार से वापस आईं सास पर भी हमले की कोशिश की, लेकिन उनके शोर मचाने पर भाग निकला।

यह है पूरा मामला…

लाला तेली बजरिया निवासी नीतिका सक्सेना उर्फ कोमल टेट की तैयारी कर रही थी। खाली समय में घरों पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। उनके पिता सुरेश बाबू का निधन हो चुका है। मंगलवार सुबह आईटीआई में लिपिक भाई अंकुर सक्सेना ड्यूटी पर थे। पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे मां सविनय सक्सेना बाजार सब्जी लेने गई थी।

इस बीच महमंद जलालनगर मोहल्ला निवासी बहनोई अंशुल शर्मा घर के बाहर चबूतरे पर आकर बैठ गया। कुछ देर बाद निकिता आई तो उससे बिना कुछ बोले घर के अंदर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद आरोपी पीछे से वहां पहुंचा और एक बार फिर से अपने छोटे भाई छोटू शर्मा से शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन निकिता के इनकार करने पर उनका गला चाकू से रेत दिया। इसके बाद उसने शरीर पर ताबड़तोड़ पांच से छह प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह चाकू को धोकर रख ही रहा था, तभी सविनय वहां पर आ गई।

सास का हाथ पकड़कर कमरे में खींचने का प्रयास…

दामाद के हाथ से रिसते खून व कपड़ों पर छींटे देखकर घबराहट हुई। उससे पूछा कि सब ठीक तो है इतना सुनते ही उसने उनका हाथ पकड़कर कमरे में खींचने का प्रयास किया, जिस पर शोर मचाने लगी और अंशुल वहां से भाग निकला। आरोपी के हाथ पर भी चाकू लगा है। वह इन दिनों विधि की पढ़ाई कर रहा है।

आरोपी ने भाई के साथ शादी के लिए राजी न होने पर अपनी साली की हत्या की है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000