मृतक पति पत्नी की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशगाजियाबाद कर्ज ने छीनी पति-पत्नी की जिंदगी; फंदे पर लटक कर दी दोनों ने जान, 12 साल का मंदबुद्धि बच्चा रह गया अकेला By Khulasa India News Desk Last updated Dec 18, 2024 341 गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में पति-पत्नी ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। जान देने से पहले दोनों ने सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें कर्ज को जान देने का कारण बताया गया है। दंपति का एक 12 साल का बच्चा भी है। जो मंदबुद्धि है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के शालीमार एक्सटेंशन दो में पंकज कुमार गुप्ता अपनी पत्नी रीना गुप्ता के साथ रहा करते थे। पंकज फिलहाल खाली थे। जबकि उनकी पत्नी रीना किसी कॉस्मेटिक की दुकान में काम करती थी। दोनों ने मंगलवार को देर रात घर में फंदे पर लटक के जान दे दी। दोनों पति-पत्नी अपने 12 साल के मंदबुद्धि बच्चों को पड़ोस में छोड़कर जाते थे। जब उसको लेने नहीं आए, तब पड़ोसियों को शक हुआ और उनके घर गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुसाइड नोट और अन्य चीज सीज कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने बताया है कि 50 से 60 लाख रुपये का कर्ज दंपती पर था। समाचार 341 Share