पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी हुए गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली दस्तावेजों के जरिए बैंकों में खाते खोलकर क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 लैपटॉप, 22 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 24 बैंक चेक बुक, 14 स्वाइप मशीनें, 5 स्कैनर, 13 मोबाइल फोन, 2 मोहरें और ₹7170 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 66डी आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित विजय भारद्वाज ने 26 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने का झांसा देकर उनके कार्ड से ₹1.99 लाख की धोखाधड़ी की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नज़र रखी और 24 दिसंबर को साहिबाबाद इलाके में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान…

गिरफ्तार आरोपियों में 34 वर्षीय अजीत उर्फ अरविंद मयूर विहार दिल्ली, 43 वर्षीय रोबिन गोकुलपुर दिल्ली, 29 वर्षीय आलोक कानपुर देहात और 22 वर्षीय रिजवान बहराइच के रहने वाले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के जरिए बैंकों में खाते खोलते थे। इसके बाद फर्जी कॉल कर लोगों को क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम का लालच देते और लिंक के जरिए उनका डेटा हैक कर ऑनलाइन ठगी करते थे।
अपराध का तरीका…

गिरोह ने गाजियाबाद में एक फर्जी ऑफिस खोल रखा था। ठगी के पैसे को ये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर चेक और एटीएम से निकालते थे। जब खाता ब्लॉक हो जाता, तो ये नया खाता खोल लेते।

पुलिस टीम की सफलता… 

साहिबाबाद पुलिस की साइबर टीम ने सतर्कता से इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000