भाजपा मंडल अध्यक्ष से 60 लाख की मांगी गई रंगदारी, न देने पर बेटे की हत्या की दी धमकी

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मुलाकात करके भी जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस की टीमें भी लगातार आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जिसके चलते पीड़ित और उनका परिवार काफी डरा हुआ है।

करहेड़ा में रहने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान को सोमवार पत्र के जरिए 60 लाख रुपये रंगदारी की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने रुपये नहीं देने पर उन्हें और उनके इकलौते बेटे की हत्या की धमकी दी थी। रंगदारी के लिए मंडल अध्यक्ष को 24 घंटे का समय दिया था।

अनिल चौहान ने बताया कि वह मंगलवार को कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा से मिले और पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। मंडल अध्यक्ष को धमकी मिलने के मामले में कैबिनेट मंत्री ने भी पुलिस अधिकारियों से बात की और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं…

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार विभिन्न थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में धमकी भरा पत्र लेकर आने वाले मजदूर से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000