प्रयागराज जंक्शन की बिल्डिंग की छत पर तैनात होंगे स्नाइपर, 24 घंटे होगी निगरानी

प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के विशेष स्नाइपर्स की तैनाती प्रयागराज जंक्शन पर होगी। इन प्रशिक्षित और कुशल निशानेबाजों का लक्ष्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी संभावित खतरे का तत्काल मुकाबला करना है। 

प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्टेशन बिल्डिंग की छत पर स्नाइपरों के लिए विशेष पोस्ट का निर्माण किया गया है। स्टेशन के कोनों पर बनी पोस्ट पर स्नाइपर्स 24 घंटे के लिए अपनी पोजीशन लेकर निगरानी रखेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इनकी सुरक्षा में कोई कमी न आए, इन स्थानों पर दीवारों के साथ एक घेरा बनाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्नाइपर्स सुरक्षित रह सकें। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्नाइपर्स की तैनाती का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का त्वरित समाधान करना है। इन स्नाइपर्स की दृष्टि और सटीक निशाना अचूक है, जिससे कि सुरक्षा बल की प्रतिक्रिया समय को घटाया जा सके। यह विषम परिस्थितियों में आरपीएफ-जीआरपी को कवर भी देंगे।

महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आएंगे, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से ये कदम अत्यंत आवश्यक हैं। स्नाइपर्स की इस तैनाती के साथ ही, अन्य सुरक्षा उपायों को भी लागू किया गया है, जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, आरपीएसएफ, आरपीएफ, जीआरपी की अतिरक्ति टुकड़ी यहां तैनात रहेगी। साथ ही यहां आने वाले हर यात्री के सामान की गहनता से जांच की जाएगी।

इससे सुरक्षा व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं में आत्मविश्वास पैदा करेगी, बल्कि यह महाकुंभ मेले के सफल आयोजन में भी सहायक होगी। रेलवे प्रशासन और अर्द्धसैनिक बलों की यह पहल सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित करें। महाकुंभ का त्योहार सभी के लिए सुखद और सुरक्षित होगा, इस लिए हम दृढ़ निश्चत होकर कार्य कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000