दामाद ने धारदार हथियार से किया सास-ससुर पर हमला, हालत गंभीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव में दामाद ने अपने सास और ससुर को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना में दोनों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मिश्रपुरा गांव निवासी सुबाष गोंड (52) पत्नी सितारा देवी के साथ रहते हैं। गुरुवार को उनका दामाद आया हुआ था।

इस दौरान किसी बात को लेकर दामाद की सास से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपनी सास को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद जब सुबाष घर आए तो उनकी पत्नी ने आप बीती बताई। इस पर सुबाष ने दामाद को जमकर खरीखोटी सुनाई। गुस्से में दामाद ने रात में सो रहे सास के पेट पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तेज आवाज सुनकर ससुर बचाने गए तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इसके बाद गाली देते हुए भाग निकला। घटना में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

आसपास के लोग दामाद को भागते देखा तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। चीख-पुकार सुन सुबाष के घर में गए तो देखा कि दोनों पति-पत्नी गंभीर स्थिति में जमीन पर गिरे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से ग्रामीणों ने दोनों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दामाद ने कुल्हाड़ी अथवा चाकू से सास व ससुर को मार कर घायल कर दिया है। बेटी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलवर की खोजबीन की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000