अफेयर की बात कहकर युवक ने तुड़वाया रिश्ता तो युवती ने दे दी जान

बिल्सी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक की वजह से शादी टूटने से परेशान युवती सुसाइड नोट लिखा और कमने में फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में युवक और उसके परिजनों की वजह से मजबूर होकर आत्महत्या की बात लिखी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला तीन निवासी नेहा (22) पुत्री दिलशाद मलिक की शादी गांव धनौली निवासी जमशेद कुरैशी के साथ तय हुई थी। युवक पक्ष के लोगों ने 24 दिसंबर को नेहा के घर आकर शादी से पहले की रस्म अदा की थी। सुसाइड नोट के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले जुनैद ने युवती के होने वाले पति जमशेद भड़का दिया। कहा कि उसका और नेहा का अफेयर चल रहा है।

जिसकी वजह से नेहा की शादी टूट गई। नेहा अवसाद में रहने लगी। जुनैद और उसके परिजन नेहा को परेशान करने लगे। उसके परिजनों ने कहा कि वह जमशेद के साथ भाग जाए। जिससे परेशान होकर नेहा ने गुरुवार को फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने समय से देख लिया। दरवाजा तोड़कर नेहा को फंदे से नीचे उतारा। घर की पहली मंजिल पर कमरे में बैठाकर नेहा को समझाते रहे। परिजनों को नींद आ गई लेकिन परेशान नेहा को नींद नहीं आई। वह ऊपर के कमरे से नीचे उतरकर आई और कमरे में जाकर दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा।

दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका शव देखा तो चीख पुकार मच गई। पास में ही नेहा का सुसाइड नोट पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने जुनैद और उसके परिजनों की वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाया। नेहा के पिता दिलशाद मलिक की तहरीर पर पुलिस ने जुनैद, उसके पिता नूर, मोहल्ले में रहने वाले खालिद व उसकी पत्नी शबाना, रुखसाना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की है। बिल्सी कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

परेशान युवती ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

युवती ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। लिखा कि उसकी मौत का जिम्मेदार जुनैद है। जिससे उसकी शादी होने वाली थी जुनैद ने उससे कहा कि उसका और नेहा का अफेयर चल रहा है जबकि उससे जुनैद से कोई चक्कर नहीं है। वह ब्लैकमेल करता है। कहता है कि उससे बात नहीं की तो वह मार जाएगा और नेहा के घर वालों को फंसा देगा। उसने मरने का ड्रामा भी किया था।

उसके परिजन नेहा के पास आए थे और कहा कि वह जुनैद से बात कर ले। अगर जुनैद मर गया तो नेहा और उसके परिवार को फंसा देंगे। नेहा की मर्जी से ही उसकी जमशेद के साथ शादी तय हुई थी लेकिन जुनैद की वजह से रिश्ता टूट गया। वह अपनी और परिवार की इतनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। सुबह भी उसने फंदा लगाने की कोशिश की थी लेकिन परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाल लिया और समझाया। कहा कि ऐसा मत कर, परिवार उसके साथ है।

जिसके चलते मजबूर होकर वह सुसाइड नोट लिख रही है। जुनैद ने उसे इस हद तक ब्लैकमेल किया कि वह अपने घर पर कुछ नहीं कह सकती। जुनैद ने ही ऐसी नौबत ला दी है। उसने जीने लायक नहीं छोड़ा है। जिससे मजबूर होकर वह यह कदम उठाने जा रही है। सारी रात उसके परिजन साथ जागकर रखाते रहे। उनकी आंख लगी तो वह नीचे के कमरे में आत्महत्या कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000