उत्तरप्रदेश अवैध वसूली के मामले में गई जिला मिशन प्रबंधक की नौकरी, बर्खास्त By Pratibha Rajdar Last updated Dec 28, 2024 234 लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक कासिम अली को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला मिशन प्रबंधक कासिम अली पर समूह की महिला से 50 हजार रुपये लेकर नौकरी दिलाने का आरोप है। नौकरी न लगने पर जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो जिला मिशन प्रबधंक ने धमकी दी। इस पर पीड़ित महिला ने शासन स्तर पर शिकायत की। इसकी जांच जिला विकास अधिकारी से कराई गई। इसमें मामला सही मिला। डीसी एनआरएलएम जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला सही मिलने पर इस पर मिशन निदेशक ने कासिम अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। समाचार 234 Share