लखनऊ में अवैध बंग्लादेशियों ने नगर निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बुल्डोजर एक्शन में अवैध बस्ती हुई ध्वस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की राजधानी, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में नगर निगम की टीम पर शहर में अवैध तरीके से रह कर कूड़ा उठाने वाले बंग्लादेशियों ने हमला कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार, इन बंग्लादेशियों के समूह ने महिला नगर निगमकर्मियों के साथ भी मारपीट की, जिसमें उनके कपड़े तक फटने की खबर फैल गयी। नगर निगम की टीम पर हमले की सूचना पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त सरदार इंद्रजीत सिंह के साथ-साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इस अवैध बस्ती पर बुलडोजर एक्शन कर दिया गया है। वर्षों से अधिकारियों और नेताओं के नापाक गठजोड़ से राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए खतरा बने बांग्लादेशी खुलेआम झुग्गी डाल कर रहते हैं।

आरोप है कि पुलिस हो या प्रशासन, बिजली विभाग हो या जल निगम सबके हिस्से का हप्ता पहुंचा कर ये न सिर्फ झुग्गी डालते हैं, बल्कि उनसे बिजली, पानी का अवैध कनेक्शन भी दौड़ा लेते हैं। आज जब नगर निगम के अधिकारियों की पिटाई हो गयी तो नगर निगम भी एक्शन में आ गया। नहीं तो नागरिक के साथ चाहे जितनी बड़ी क्राइम हो जाये कोई इन बांग्लादेशियों की ओर आंख नहीं उठती। बताते हैं कि रविवार को जब सुबह लखनऊ नगर निगम की टीम पर इन लोगों ने हमला बोल दिया। तो लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंच गईं। भारी पुलिसबल को बुला लिया गया। थोड़ी ही देर में वहां बुलडोजर भी आ गया और खाली प्लाट में बसी बस्ती पर बुलडोजर चल गया।

बस्ती में रहने वाले सरफुद्दीन का कहना है कि नगर निगम के लोगों से लड़ाई किसी दूसरी बस्ती के लोगों से हुई थी, मगर बुलडोजर यहां चल गया। हम तो यहां कूड़ा बीनने का काम करते हैं। आज अचानक झगड़ा हुआ तो हमारी बस्ती पर बुलडोजर चल गया।उसने कहा कि हम सभी बंग्लादेशी नहीं, बल्कि आसाम के रहने वाले है। समाचार लिखे जाने तक की सूचना के अनुसार, नगर निगम की टीम पर हुए इस हमले को लेकर इंदिरा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमला करने वालों को हिरासत में भी लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000