बंदर के कूदने से टूटा बिजली का हाईटेंशन तार, एक ही परिवार के तीन लोगों जिंदा जलकर मौत

गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रविवार की शाम 5.40 बजे हाईटेंशन तार से हुई दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही बाइक पर सवार होकर सोनबरसा बाजार से साप्ताहिक बाजार कर घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया और शव को फोरलेन मार्ग पर ले जाने लगे। जिसको लेकर पुलिस और परिजनों में झड़प हो गयी।एक परिवार के तीन

एम्स थानाक्षेत्र के विशुनपुर खुर्द के टोला धनहा निवासी 25 वर्षीय शिवराज निषाद पुत्र हीरा रविवार की शाम अपनी दो वर्षीय पुत्री अदिती और नौ वर्षीय भतीजी अन्नू पुत्री शिवमंगल के साथ सोनबरसा बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह सोनबरसा बाजार के नहर पर पहुंचे थे कि अचानक नहर पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का जम्पर हाई टेंशन तार के साथ उनके ऊपर आ गिरा। बताया जा रहा है कि बंदर तार पर कूद गया था, जिससे केबल टूटकर नीचे बाइक सवार पर गिर गया। उस समय तार में 11 केवीए विद्युत प्रवाहित हो रही थी। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार शिवराज, अदिती और अन्नू की घटनास्थल पर जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।

मृतक आश्रितों को 15 लाख रुपये की सहायता, 48 घंटे में जांच रिपोर्ट

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित परिवार के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सोमवार को ही निगम की तरफ से मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा एक अधीक्षण अभियंता और एक अधिशाषी अभियंता की दो सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। 48 घंटे में रिपोर्ट के आधार पर विभागीय जिम्मेदारी तय की जाएगी। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। निगम मृतक परिवार के परिजनों के साथ खड़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000