गाजीपुर में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, साथी की हत्या पर भड़के, ईंट लेकर लोगों को दाैड़ाया

यूपी के गाजीपुर में किन्नर हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर साथियों ने दूसरे दिन नग्न प्रदर्शन किया। चोचकपुर तिराहा के पास किन्नर आक्रोशित दिखे और सड़क पर उतर आए। उन्होंने बाजार की सभी दुकानें बंद करा दिए। सड़क से गुजर रही एक बस का शीशा भी तोड़ दिया।

सुबह करीब पाैने 10 बजे चार गाड़ियों से आजमगढ़ के किन्नर गाजीपुर पहुंच गए। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे जाम कर दिया। दस मिनट तक हाइवे रहा जाम। इसके बाद किन्नरों ने थाने पहुंचकर आला अफसरों की बात करने की मांग करने लगे। वहीं, किन्नर अखाड़ा की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां ने भी मामले की जानकारी ली। साथ ही प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

ये है पूरा मामला

नंदगंज बाजार स्थित चोचकपुर तिराहे पर बीते रविवार को पैदल आए बदमाशों ने दूसरे मंजिला स्थित दुकान पर कपड़ा खरीद रहे किन्नर के सिर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोली सिर में मारने के बाद बेखौफ होकर सीढ़ी से उतरे और दो स्थानों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सरेआम दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में अफरातफरी रही। दहशतजदा सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल के सामने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को 20 मिनट में शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी हर्ष उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे अपने ड्राइवर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आशीष कुमार के साथ स्काॅर्पियो से चोचकपुर तिराहे पर पहुंचा। वहां दूसरे मंजिल स्थित कृष्णा मेंस वियर की दुकान पर कपड़े की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान दो युवक दुकान में पहुंचे और गंगा के सिर में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नीचे उतरे। दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करते हुए तीन दुकान आगे गली के रास्ते फरार हो गए। इधर, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को तीन कारतूस खोखा बरामद हुआ। वहीं, घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।

गंगा की हर गतिविधियों की थी जानकारी

बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि गंगा किन्नर की हर गतिविधियों की जानकारी बदमाशों को थी। दोपहर ढाई बजे बदमाशों को सटीक जानकारी मिली थी कि गंगा किन्नर किस दुकान पर है। वह आसानी से पैदल ही उस दुकान पर पहुंचे।

दुकान पर पहुंच कर एक बदमाश ने जींस-पैंट खरीदने की बात कही। दुकानदार जींस दिखाने के लिए पीछे घुमा ही था कि कपड़ा देख रहे गंगा को पकड़कर बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। मृतक के ड्राइवर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आशीष कुमार के मुताबिक, उसने बदमाशों में एक को पकड़ने की कोेशिश की, लेकिन वह खुद को छोड़ाकर फरार हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000