भाभी के चरित्र पर था शक तो दो साल के मासूम भतीजे की हत्या कर खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा चाचा

लखीमपुर खीरी। कोतवाली व कस्बा निघासन में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। अपनी भाभी के चरित्र पर शक करने वाला मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी युवक सोमवार को अपने दो साल के सगे भतीजे को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बुला ले गया और भाभी को सबक सिखाने के लिए गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी बांके से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खून से सना बांका लेकर कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी कौशल निषाद अपने छोटे भाई अनिल के साथ रहते हैं। छोटे भाई अनिल उसकी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर वह आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था। सोमवार को भी उसने अपनी भाभी से झगड़ा किया। दोपहर करीब 12 बजे अनिल उसके दो साल के बेटे हिमांशु को टॉफी दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया। उसके बाद उसकी सिंगाही रोड पर स्थित नहर के किनारे स्थित चूरा टांडा गांव के पास ले गया और गन्ने के खेत में ले जाकर बांके से खांदकर हत्या कर दी।

बेटे की हत्या करने के बाद उसने फोनकर अपने बड़े भाई कौशल को फोन कर कहा कि तुम्हारा बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। कौशल ने इसे मजाक समझा और गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ देर बाद वह बच्चे की तलाश में थाने की तरफ गए तो देखा कि भाई की बाइक खड़ी थी। जब वह थाने में पहुंचा तो उसे हत्या की जानकारी हुई। पुलिस उसे और आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हिमांशु का क्षतविक्षत शव बरामद कर लिया।

भाभी पर संबंध बनाने का बना रहा था दबाव 

मृतक की मां ने बताया कि उसका देवर उसके चरित्र पर शक करते हुए संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर वह आए दिन शराब पीकर धगड़ता रहता था और झूठे आरोप लगाता रहता। मुझे सबक सिखाने के लिए उसने आज उसके कलेजे के टुकड़े की बांके से खांदकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी।

सीओ निघासन महक शर्मा ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी पर शक करता था कि उसके किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध हैं। भाभी को सबक सिखाने के लिए उसने घटना कारित की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000