भाभी पर रखता था गंदी नजर, मना करने पर दो साल के भतीजे को काट डाला

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित निघासन में युवक ने अपने मासूम भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी युवक अपनी भाभी पर गलत निगाह रखता था। इस बात का खुलासा खुद उसकी भाभी ने किया है। उधर, अपने भतीजे की हत्या करने के बाद आरोपी चाचा हाथ में खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। सीओ महक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचीं। घटनास्थल का मुआयना किया।

बिस्कुट दिलाने के बहाने भतीजे को ले गया था

कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई शराब पीकर आया और घर में झगड़ा करने लगा। उसके बाद वह उनके दो वर्षीय बेटे को बिस्कुट आदि दिलाने के बहाने बाहर ले गया। उसके बाद वापस नहीं लौटा। करीब एक बजे वह बांका लेकर थाने पहुंचा और उसने पुलिस के सामने मासूम की हत्या करने की बात स्वीकारी।

गन्ने के खेत में मिला शव

पुलिस आरोपी को लेकर नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची। जहां पर मासूम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसकी दाहिनी आंख और सिर पर कई प्रहार किए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फोन करके बताया कि बेटा भगवान को प्यारा हो गया

आरोपी युवक काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसकी तलाश में बच्चे के पिता और मां व्यापारी राजू के पास पहुंचे। उसी दौरान आरोपी का राजू के पास फोन आया, जिसमें आरोपी ने बताया कि बड़े भाई का बेटा भगवान को प्यारा हो गया है। यह खबर मिलते ही बच्चे की मां जोर-जोर से रोने लगी।

भाभी पर दबाव बनाने के लिए की हत्या

बच्चे की मां ने बताया कि उसका देवर उस पर बुरी नीयत रखता था। सोमवार को उसने शराब के नशे में एक बार फिर जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और उसने घटना को अंजाम दे दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000