योगी जी इनको छोड़ना मत, इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं लखनऊ में 4 बहनों और मां को मारने वाले मोहम्मद अरशद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद अरशद का वीडियो सामने आया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे आरोपी ने अपने बस्तीवालों को जिम्मेदार ठहराया है। आगरा के रहने वाले अरशद ने वीडियो में अपने कई बस्तीवालों का नाम भी लिया है।

दरअसल, वीडियो में आरोपी मोहम्मद अरशद कहता नजर आया- ”अस्सलाम वालेकुम… मेरा नाम मोहम्मद अरशद है। आज बस्ती वालों की वजह और उनसे थक-हारकर मजबूरी में मैंने यह कदम उठाया है. आज मैंने अपने हाथ से अपनी बहनों को और अपने आप को मारा है। जब पुलिस को यह वीडियो मिले, तो एक बार जानिए इस सब चीज़ों के ज़िम्मेदार बस्ती वाले हैं। उन्होंने हमारे घर छीनने के चक्कर में न जाने कितने जुल्म हम लोगों पर करे। हमने आवाज़ उठाई, लेकिन हमारी किसी ने न सुनी आज तक। इसलिए मजबूरन आज हमें दस पंद्रह दिन हो गए, फुटपाथ पर सो रहे हैं।

ठंड में भटक रहे हैं। हमारा घर उन्होंने छीन लिया है। मकान के पेपर्स हमारे पास हैं और जो हम मंदिर के नाम करना चाहते थे। अपना धर्म परिवर्तन करना चाहते थे, इसलिए हमने सारे पेपर्स अपने पास रखे हैं। पुलिस को यह वीडियो मिले तो लखनऊ पुलिस से और योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से यह गुज़ारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को छोड़ना मत। आप जो कर रहे हो, बहुत बढ़िया कर रहे हो। ये मुसलमान हर जगह ज़मीनों पर कब्ज़ा करते हैं और और लोगों पर जुल्म करते हैं। न जाने कैसे-कैसे के काम-धंधे करते हैं। नकली नोटों के धंधे करते हैं।

हमने बहुत दिन से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करी, हम नहीं करवा सके और हमारी मौत के ज़िम्मेदार पूरी बस्ती है और उससे मुख्य इंसान रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अज़हर और इसके रिश्तेदार हैं। ऑटो चलाते हैं और भी उसके गली में रिश्तेदार रहते हैं।

ये लोग बहुत बड़ा भूमि माफिया गैंग चलाते हैं। इसमें लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का यही प्लान था कि हमको (पिता और अरशद) किसी झूठे इल्जाम में जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को हैदराबाद में बिकवाना। एक शख्स हमारे घर के सामने रहता है, उसके हाथों हमारी बहनों को बिकवाना चाहते थे। भैया, हम ये नहीं चाहते थे, इसलिए मजबूरन आज हमें इस वक्त 2 बजे मजबूरी में अपनी बहनों को गला दबाकर और हाथ की नस काटकर मारना पड़ा।

24 साल के अरशद ने बुधवार सुबह अपनी मां समेत 4 बहनों को हाथ की नस और गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया। फिलहाल होटल में साथ ठहरा आरोपी का पिता फरार है। पुलिस को शक है कि इस जघन्य हत्याकांड में पिता भी शामिल रहा होगा।

बताया जा रहा है कि लखनऊ हत्याकांड के आरोपी अरशद आगरा के इस्लाम नगर स्थित टेढ़ी बगिया का निवासी है। 30 दिसंबर को परिवार के 7 लोग आगरा से लखनऊ गए गए थे। परिवार लखनऊ के चारबाग नाका इलाके के होटल शरणजीत के कमरा नंबर-109 में ठहरा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000