इंस्टाग्राम में रील बनाना पड़ा भारी, नाव पलटने से हुआ हादसा, एक ने गंवाई जान, छह को बचाया गया

उन्नाव। नव वर्ष के अवसर पर जाजमऊ चौकी क्षेत्र के रतीरामपुरवा स्थित झील में वहीं के रहने वाले सात किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई।  ये किशोर झील में नाव पर बैठकर सेल्फी और रील बना रहे थे, तभी नाव पलट गई और हादसा हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़े और छह किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोर डूब गया। घंटों बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला और परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार दोपहर 12 बजे रतीरामपुरवा गांव के रहने वाले महताब आलम का इकलौता 14 वर्षीय बेटा उमेर, और उसके दोस्तों अमन (15), राजा (16), रीपू (14), अंशू (15), केशान (17), मनीष (14) के साथ झील में नाव पर बैठकर मौज मस्ती कर रहे थे। वे नाव में खड़े होकर रील बना रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद सभी किशोर पानी में गिर गए और डूबने लगे।
इस घटना के बाद पास-पड़ोस के लोग दौड़े और शोर मचाया। इससे आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन उमेर लापता हो गया। इसकी जानकारी तुरंत जाजमऊ चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल डालकर उमेर को पानी से बाहर निकाला गया।
उमेर को बेहोशी की हालत में देखा गया, और उसे इलाज के लिए तुरंत कानपुर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमेर की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इंस्टाग्राम में रील बनाना पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब सभी किशोर नाव पर खड़े होकर इंस्टाग्राम में रील बना रहे थे। यह सब मस्ती के कारण हुआ, जिससे नाव पलट गई और उमेर की जान चली गई। किशोरों का मस्ती करने का ये तरीका उनकी जान का कारण बना।

नव वर्ष की खुशियां हुई काफूर

बुधवार को जहां एक ओर सभी नव वर्ष की खुशियां मना रहे थे वहीं उमेर झील में डूब गया। जिससे नव वर्ष की खुशियां काफूर हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर उमेर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000