चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान, तिरंगा यात्रा में मारी गई थी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में एन‌आईए स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है।दो आरोपी बरी किए गए हैं।एन‌आईए कोर्ट कल सजा का ऐलान करेगी।चंदन गुप्ता हत्याकांड में तीन सगे भाई सलीम,वसीम,नसीम समेत 20 लोग किए नामजद किए गए थे।पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में कई लोग छूट गए।

बता दें कि 26 जनवरी 2018, गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया था।इसी बीच 20 वर्षीय अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।चंदन बीकाम फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और घर के छोटे बेटे थे।चंदन की हत्या के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था।कई वाहन और दुकानों में आग लगा ​दी गई थी।कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। लगभग एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए थे।इस हत्याकांड में आज फैसले का दिन था।इस हत्याकांड में शामिल 28 आरोपियों को दोषी पाया गया है।साथ ही दो आरोपियों को बरी कर दिया गया है।कल 3 जनवरी को दोषी पाए गए लोगों की सजा का ऐलान होगा।

एन‌आईए स्पेशल कोर्ट में सभी आरोपियों को तलब किया गया था।आरोपियों ने हाईकोर्ट में एन‌आईए कोर्ट की वैधानिकता और सुनवाई पर रोक की अर्जी लगाई थी,लेकिन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरोपियों की अर्जी खारिज कर दी थी।एनआईए कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड में आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर,असलम कुरैशी,असीम कुरैशी,शबाब,साकिब,मुनाजिर रफी,आमिर रफी,सलीम,वसीम,नसीम,बबलू,अकरम,तौफीक,मोहसिन,राहत,सलमान,निशु,वासिफ,इमरान,शमशाद,जफर,शाकिर,खालिद परवेज,फैजान, इमरान,शाकिर,जाहिद उर्फ जग्गा को आईपीसी की धारा 147, 148, 307/149, 302/149, 341, 336, 504, 506 के तहत दोषी ठहराया है।

देशद्रोह की धारा 124A पर सुनवाई नहीं हुई क्योंकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर रखा है।वहीं आरोपी अजीजुद्दीन की सुनवाई के दौरान मौत हुई थी,लिहाजा पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट ही नहीं लगाई थी,जबकि आरोपी नसरुद्दीन और असीम कुरैशी को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000