प्रतापगढ़ का गैंग बता प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर मांगी 5 लाख की रंगदारी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रापर्टी डीलर से फोन पर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। फोनकर्ता ने अपना प्रतापगढ़ का गैंग बताया। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। धमकी भरी कॉल से पीड़ित व उसका परिवार दहशत में है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, कृतिका अपार्टमेंट निवासी प्रापर्टी डीलर प्रशांत तिवारी गत 24 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे वह घर पर थे। तभी अनजान नंबर 80525….से कॉल आई। प्रशांत ने जैसे ही कॉल रिसीव, तभी पीछे से कुछ लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया। प्रशांत कुछ समझ नहीं पाए। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने अपना नाम सुमित सिंह बताया। प्रशांत ने कहा कि वे किसी सुमित नाम के व्यक्ति को नहीं जानते। ऐसे में उन्होंने फोन काट दिया।

कुछ देर बाद 93057…..से कॉल आई। इस बार भी कॉलर ने सुमित सिंह नाम बताते हुए सौरभ नायक उर्फ काजू, प्रिंस, शिवांश त्रिपाठी और हिमांशु तिवारी का नाम लेकर धमकाया। बोला कि प्रतापगढ़ का यह गिरोह है। जिसे जमीन कारोबार करने के बदले रुपये देने पड़ते हैं। तुमने नया-नया जमीन का काम शुरू किया है। तुम बहुत सी जमीन बिकवा रहे हो। हमारा हिस्सा 5 लाख पहुंचा दो। पीड़ित ने इंकार किया तो फोनकर्ता ने कहा कि थार जीप से चलते हो।

जब चाहूंगा सिर्फ एक गोली से निपटा दूंगा। धमकी भरा फोन आने से प्रशांत घबरा गए। पीड़ित ने डीसीपी साउथ से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। मामला गंभीर देख डीसीपी के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000