पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पिछले माह हुई थी शादी

बिजनाैर जनपद के धामपुर में दहेज के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी तरन्नुम( 24) की गला घोंटकर हत्या कर दी। सात दिसंबर को गांव जैतरा निवासी तरन्नुम की शादी पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र शोएब के साथ हुई थी। शोएब मजदूरी करता है। वह शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लगा था। आरोप है कि सोमवार देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गांव जैतरा निवासी मृतक तरन्नुम की मां विधवा मोमीना ने रोते बिलखते बताया कि उन्होंने अपनी छह पुत्रियों में तीसरे नंबर की पुत्री तरन्नुम की शादी सात दिसंबर 2024 को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र शोएब के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया लेकिन उसका दामाद संतुष्ट नहीं था। वह उनकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगा। सोमवार के दिन वह गांव में पांच हजार रुपए लेने के लिए भी आया था। उसने रुपये लेने के लिए दबाव बनाया। रुपये न देने पर देख लेने तक की धमकी दी थी। आरोपी की दहेज के लालच में उसके दामाद ने उसकी पुत्री को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है आरोपी…

 मृतका के ससुर मोहम्मद अनीस ने बताया कि उनके पुत्र को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यदि ऐसा कुछ था तो बताना चाहिए था लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उनके पुत्र मोहम्मद शोएब ने आपसी झगड़े में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी तो उन्हें घटना का पता चला। आरोपी ने पुलिस के सामने भी तरन्नुम की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी शोएब उनके तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का है।

आपसी सहयोग से सात दिसंबर को की थी तरन्नुम की शादी…

घटना की सूचना मिलते ही गांव जैतरा के पूर्व प्रधान आदित्य कुमार चौहान, सतीश कुमार चौहान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंगलवार सवेरे पुराना धामपुर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची । इस दौरान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई।
घटना की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पूर्व प्रधान आदित्य चौहान ने बताया कि मृतक तरन्नुम की मां विधवा है। मेहनत मजदूरी का अपने बच्चों पेट पाल रही है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से तरन्नुम की शादी की थी। यह नहीं पता था कि तरन्नुम के साथ एक महीने में ही इस प्रकार की घटना घटित हो जाएगी। उन्होंने मृतका के पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000