बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम को दबंगों ने पीटा

एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बकाया बिल वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने गई ऊर्जा निगम टीम के सदस्यों की दबंगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस को आता देख हमलावर फरार हो गए। ऊर्जा निगम की टीम बुधवार को जायस कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजागान मोहल्ले में बकाया बिल वसूली संग कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। टीम में शामिल लाइन मैन राजेश मौर्य, संविदा कर्मी मकसूद उर्फ कप्तान, जमील अहमद, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार, अफरोज आदि उपभोक्ता नसीमा के घर पहुंचे।

उपभोक्ता से बकाया बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने की बात कही। इसी बात से वहां मौजूद अन्य उपभोक्ता संग नसीमा के परिजन भड़क गए। टीम से कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते पूर्व सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद उर्फ राजू ने कई अन्य लोगों संग मिलकर टीम सदस्यों की पिटाई कर दी। टीम की पिटाई होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने विवाद कर रही पांच महिलाओं को हिरासत में लिया। हिरासत में ली गई महिलाओं को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट चालान भेजा। उधर ऊर्जा निगम की टीम पर हमले की सूचना अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंच अफसरों ने भी स्थिति का जायजा लिया। उपचार के बाद संविदा कर्मी मकसूद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद उर्फ राजू व शमीम सहित नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया। टीम पर हमले से ऊर्जा निगम कर्मियों में आक्रोश है। थाना स्तर से हो रही कार्रवाई अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि ओटीएस के तहत ऊर्जा निगम की टीम बकाएदार उपभोक्ता नसीमा से बिल जमा करने को कह रही थी।

बिल जमा करने की बात कहने पर टीम के सदस्यों की पिटाई की सूचना मिली है। पुलिस अफसरों से बात कर मामले में कार्रवाई करवाई जा रही है। केस दर्ज, हमलावरों की हो रही तलाश एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम टीम पर हमले की सूचना पर मौके पर फोर्स भेजी गई थी। टीम की ओर से पहले से सुरक्षा के लिए फोर्स नहीं मांगी गई थी और न ही वसूली करने की जानकारी दी गई थी। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000