उत्तरप्रदेशअपराधलखनऊ रिश्वत लेते यूपी फार्मेसी काउंसिल का लिपिक गिरफ्तार, डी फार्मा का लाइसेंस बनाने के नाम पर मांगी रकम By Pratibha Rajdar On Jan 12, 2025 253 राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उप्र. फार्मेसी काउंसिल के लिपिक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी संविदाकर्मी जयंत कुमार सिंह डी फार्मा का लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता इंदिरानगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से मामले की शिकायत की। आरोप है कि बिना रिश्वत के आरोपी ने लाइसेंस बनाने से मना कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके लेखराज मार्केट स्थित दफ्तर से रंगे हाथों दबोच लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करने की अपील की है। samachar 253 Share