उत्तरप्रदेशअपराधमथुरा विधायक को की वीडियो काॅलिंग, महिला ने बना लिया अश्लील वीडियो, अब की जा रही ये मांग By Pratibha Rajdar On Jan 12, 2025 540 मथुरा के बलदेव विधायक पूरन प्रकाश का वीडियो कॉलिंग पर एक महिला ने अश्लील हरकत करके वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर विधायक को धमकाने लगे। विधायक ने पुलिस में शिकायत की है। कई बार किया काॅल वीडियो रिकाॅर्ड करने के बाद साइबर ठगों ने खुद को दिल्ली का एसपी क्राइम बताकर विधायक को फोन पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकाया। साथ ही रकम की मांग करने लगे। विधायक उस समय लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर थे। इसके बाद भी साइबर अपराधियों ने उन्हें कई बार काॅल किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पैसों की मांग को लेकर साइबर अपराधियों का बार-बार कॉल आने पर शुक्रवार को विधायक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। samachar 540 Share