गाजीपुर में एक साथ जलीं तीन चिताएं, किसी मां का इकलौता सहारा गया तो किसी के मासूम बच्चे रह गए अनाथ

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के कछुहरा गांव के समीप गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत के बाद दूसरे दिन मानपुर गांव में मातम का मंजर दिखा। हादसे में मारे गए तीनों लोग इसी गांव के निवासी थे।पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों का देर रात नगर के श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। तीन चिताएं जलती देख पत्थर दिल इंसान भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। स्वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं, पीड़ित परिवार को ढांढस बधाने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। पिता दरवाजा, मां आंगन तो पत्नी घर के एक कोने में अपने सुहाग को खोने के गम में सिसकियां भर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में मारे गए प्रदीप और अच्छेलाल जिगरी दोस्त थे। वे कहीं भी एक साथ ही आते-जाते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वे घरवालों को मरदह थाना क्षेत्र के बरेंदा गांव जाने की बात कहकर बाइक से निकल गए। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर डेरे पर मौजूद दोनों आंखों से दिव्यांग श्यामलाल को भी अपने साथ ले लिए। बरेंदा जाने के बजाय कहीं और चले गए।
लौटते वक्त कछुहरा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से तीनों की मौत हो गई। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने घरवालों को इसकी जानकारी दी तो सभी के परिवार में मातम छा गया। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद रात करीब नौ बजे तीनों शवों को श्मशान घाट ले जाया गया। यहां श्यामलाल को उनका भतीजा चंदन, प्रदीप को उसके पिता मोहन व अच्छेलाल के पिता मोती राम ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार के बाद करीब दो बजे परिवार के सदस्य गांव में पहुंचे।

चूल्हे पड़े थे ठंडे, गलियां थीं सूनी…

मानपुर अनुसूचित बस्ती में तीन लोगों की मौत से दूसरे दिन मातम पसरा रहा। गलियां एकदम सुनसान थीं। दरवाजों पर बैठकर ग्रामीण हादसे के बाबत ही चर्चा करते देखे गए। वहीं पीड़ित परिवार व आसपास के कई घरों के चूल्हे भी ठंडे पड़े थे। हालांकि पीड़ित परिवार के दरवाजे पर ढांढस बधाने वालों की भीड़ लगी रही।

गहरी नींद में थे परिजन तो मिली तीन मौत की खबर…

शुक्रवार की रात करीब दो बजे प्रदीप, अच्छेलाल व श्यामलाल के परिजन गहरी नींद में थे। उसी दौरान मरदह पुलिस का सभी के घर फोन आया। एक ही गांव के तीन लोगों के मौत की खबर जैसे ही मिली तो मातम छा गया। घरों से रोने-बिलखने की आवाज ग्रामीणों के कानों में गई तो वे भी अनहोनी को भांप गए और पीड़ित परिवार के घर की ओर दौड़ पड़े। किसी को कुछ नहीं समझ आ रहा था कि आखिरकार पीड़ित परिवार की मदद कैसे करें। हालांकि ग्रामीणों ने एक चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और स्वजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे मानपुर…

एक ही गांव के तीन लोगों के मौत की खबर मिलने के बाद भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता दाेपहर में मानपुर गांव पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार को ढांढस बधाने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000