अवैध संबंध में खूनी बना वकील, प्रेमिका के पिता को मारने की दी थी सुपारी, शूटर ने इरफान की जगह रिजवान को भून डाला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मदेयगंज में 30 दिसंबर को टैक्सी ड्राइवर मोहममद रिजवान की हुई हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक सुपारी किलर ने गलत आदमी की हत्या कर दी थी। उसे मोहम्मद इरफ़ान को मारने की सुपारी मिली थी, लेकिन फोटो मिलाने में हुई गलती की वजह से उसने रिजवान की हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा करते हुए सुपारी देने वाले वकील आफताब, कॉन्ट्रैक्ट किलर यासिर और कृष्णकांत को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि सुपारी इरफान की हत्या की मिली थी, लेकिन शूटर्स ने फोटो मिलाने में गलती के चलते रिजवान की हत्या कर दी थी। दरअसल, मदेयगंज में 30 दिसंबर को टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद रिजवान की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस और रिजवान के परिजन सभी इस हत्या से हैरान थे, क्योंकि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। रिजवान की हत्या की वज़ह तलाशने में जुटी मदेयगंज पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो साजिस के सुराग मिले। एक फुटेज में रिजवान एक आदमी से उलझते हुए दिखाई दे रहा था। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

प्रेमिका की शादी होने पर दी पिता की सुपारी…

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अधिवक्ता आफताब अहमद का अपनी जूनियर अधिवक्ता से प्रेम संबंध था, लेकिन इस महिला वकील की शादी नई दिल्ली में हो गई। आफताब को मालूम था कि इस महिला के पिता को कुछ हो गया तो वह दिल्ली से लखनऊ आने पर मजबूर हो जाएगी। लिहाजा आफताब ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कराने की साजिश रची। साजिश के तहत आफताब ने यासिर और कृष्णकांत को दो लाख रुपए में इरफान की हत्या की सुपारी दी। 29 दिसंबर को यासिर और कृष्णकांत रेकी की और 30 दिसंबर की रात कृष्णकांत को पहचानने में गलती हुई और उसने इरफान की जगह रिजवान को गोली मार दी।

पोस्टमॉर्टम में गोली लगने की बात नहीं आई सामने…

पोस्टमार्टम में अधिक खून बहने और कोमा के चलते रिजवान की मौत की बात सामने आई, लेकिन गन शॉट इंजरी की बात पीएम रिपोर्ट में नहीं आई, क्योंकि वारदात के समय रिजवान मफलर पहने था। लिहाज़ा गोली की ब्लैकनिंग पीएम रिपोर्ट में नहीं आई और गोली भी रिजवान की गर्दन से आरपार हो गई थी। लिहाजा गोली भी नहीं मिली। पुलिस ने साजिश रचने वाले वकील आफताब सुपारी किलर यासिर और कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तमंचा, 14 जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000