लूट, चोरी और छिनैती करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी हुए घायल

लुंबिनी अपार्टमेंट के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। वारदात बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। बाइक सवारों ने पहली फायरिंग के बाद बाइक दौड़ा दी, लेकिन कुछ दूर बाद बाइक गिरने पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इस दौरान दोनों युवकों के पैर में लगी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बागपत के खामपुर लुहारी निवासी केतन और जनता मजदूर कॉलोनी वेलकम दिल्ली निवासी आफताब उर्फ लुकमान को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराधों के आरोप में 40 से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की रात लुंबिनी अपार्टमेंट के पास चेकिंग चल रही थी। यूपी गेट की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी और बाइक लेकर 2/5 की पुलिया तरफ भाग गए। कच्चे रास्ते से पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो दोबारा आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी और पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि घायल आरोपी आफताब और केतन हैं।
एसीपी ने बताया कि आरोपी आफताब के खिलाफ चोरी, छिनैती और लूट के 18 और केतन के खिलाफ 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ट्रांस हिंडन एरिया में मोबाइल छिनैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस समेत 5300 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा तीन कारतूस के खोखे भी आरोपियों के पास से मिले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000